कर्नाटक में भाजपा सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी। सरकार बनाने के निर्णय को अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनायी और विरोध प्रदर्शन किया।
मेस्टन रोड स्थित तिलक हाल के बाहर महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसी एकजुट हुए और सड़क पर ही मानव श्रृंखला बनायी। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट केपी तोमर को सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थितियां हो गई हैं। कर्नाटक के राज्यपाल ने भाजपा को अल्पमत में होने के बावजूद सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है इसके बाद भाजपा को जोड़ तोड़ की राजनीति का भरपूर अवसर मिल गया है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं होगा। मानव श्रृंखला बनाने वालों में शंकर दत्त मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, नौशाद आलम मंसूरी, सतीश दीक्षित, त्रिलोकी नाथ महरोत्रा, राजकुमार शुक्ला, संतोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
कर्नाटक राज्यपाल के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन
कानपुर देहात: भाजपा ने अनैतिक रूप से कर्नाटक में सरकार बनाई है। राज्यपाल ने संविधान को कमजोर करने के साथ ही लोकतंत्र का गला घोटा है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के दौरान कही।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष नीतम सचान की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने कर्नाटक राज्यपाल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेसियों ने डीएम राकेश कुमार ¨सह के माध्यम से राष्ट्रपति को राज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का ज्ञापन भेजा है। भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख करते हुए जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार व बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर कर्नाटक के राज्यपाल ने भारतीय संविधान को कमजोर करने व लोकतंत्र का गला घोंटकर अनैतिक रूप से कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनवाई है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान सुनील त्रिपाठी, रोहित कटियार, कुलदीप सविता, अशोक ¨सह, शिवम पांडेय, सुरेश पासवान, आशीष कटियार, इम्तियाज खान आदि रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal