हम अपने घर की सजावट के लिए कई तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन कई बार यह हमारी जिंदगी में नेगेटिव प्रभाव डालती है। लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती। ऐसे में वह खुद ही अपने लिए मुसीबत खड़ी लेते है।

वहीं अगर वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की सजावट करेंगे तो आप इस नेगेटिव प्रभाव से बच जाएंगे। मानसार और वास्तु मंडल ग्रंथ में वास्तु के अनुसार घर में अच्छी तस्वीरे लगानी चाहिए। ग्रंथ में कहा गया है कि घर में हंस की तस्वीर लगाने से पैसों की कमी दूर होती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरों के बारे में बता रहै हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में देवी देवताओं के चित्रों को लगाने से परेशानियां दूर होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ता है। घर के लिविंग एरिया में हंस की बड़ी तस्वीर लगाना अच्छा माना गया है। पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगाने से विचारों में सकारात्मकता आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। रसोई घर में अगर फलों और सब्जियों का तस्वीर लगाया जाए तो इससे घर में बरकत बनी रहेगी।
घर में शेर, बाघ, बंदर, सांप जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है। घर में ताजमहल की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए इससे आत्म बल कमजोर होता है। डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता है। वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा घर में बहता हुई पानी या झरने का चित्र भी नहीं लगाना चाहिएष इससे फिजूलखर्ती होती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal