कश्मीरी लड़कियों ने जवानों को बांधी राखी, कहा-दुजाना जैसों को मारकर हमारी....

कश्मीरी लड़कियों ने जवानों को बांधी राखी, कहा-दुजाना जैसों को मारकर हमारी….

New Delhi: कश्मीर से आए दिन मूड खराब करने वाली खबर आती है। सुबह उठे अखबार के फ्रंट पेज पर ही हेडलाइन होती है ‘सेना के जवानों पर पत्थरबाजी’ घाटी में अमन चैन के लिए अपना खून बहाने वाले जवानों से हमदर्दी की बजाए उन पर हमलों की खबरें सामने आती हैं। लेकिन आज कुछ अलग है। जी हां आज जो खबर आपको पढ़ाई जाएगी वो अमन और भाईचारे से भरपूर है।कश्मीरी लड़कियों ने जवानों को बांधी राखी, कहा-दुजाना जैसों को मारकर हमारी....अभी-अभी: मोदी सरकार ने लिया ये सबसे बड़ा फैसला, बंद होगी बच्चों को…

कश्मीर में दो दिन पहले सेना के जवानों ने आतंकी अबु दुजाना को मार गिराया। उसकी मौत की खबर से सबसे ज्यादा जिसे खुशी हुई वो हैं कश्मीर की लड़कियां। अब सोच रहे होंगे क्यों तो बता दूं कि वो जो दुजाना था ना वो किसी भी घर में घुस जाता था और उस घर की लड़कियों को छेड़ता था। बिल्कुल किसी हिंदी फिल्म के डाकू विलेन टाइप। 

 

 

 

अब हो सकता है कि 72 हूरों को छेड़ रहा हो। खैर अब खबर पर आते हैं। कश्मीर में आज मुस्लिम लड़कियों ने अपने फौजी भाइयों को राखी बांधी है। लड़कियों ने सेना से कहा है कि वो हमेशा उनकी सुरक्षा करती रहे बस यही उनके लिए तोहफा होगा। अब यार हर कश्मीरी इन लड़कियों की तरह सोचे तो कश्मीर को सरकार एक दिन नोएडा बना देगा। 

अभी-अभी: मोदी का सबसे करीबी दिग्गज नेता हुआ कांग्रेस में शामिल, BJP मे आया जबरदस्त भूचाल…

इससे पहले भी गुरुवार को पंजाब के एक स्कूल की छात्राओं ने अमृतसर स्थित वाघा बार्डर पर जाकर बीएसएफ के जवनों को राखी बांध कर सैनिकों के साथ रक्षाबंधन का जश्न मनाया। देश में सीमा पर सुरक्षा में लगे जवानों को उनके घर की याद ना आए ऐसे में उनके लिए कई स्कूलों की लड़कियों ने जहां सीमा पर जाकर राखियां बांधी तो कई जगहों से जवानों के लिए राखियां भेजी गई।   

सात अगस्त 2017 को श्रावण मास का आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन है। देश की सीमा पर सुरक्षा कर रहे जवानों की कलाईयां सूनी ना रहे इसके लिए देश भर से जावनों के लिए बड़ी संख्या में राखियां भेजी जा रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com