कर्ज नहीं चुका पाने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के मामले में दंपति अरेस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बुजुर्ग महिला के क़त्ल और उसके शव को नहर में फेंकने के इल्जाम में एक दंपति को अरेस्ट किया गया है। दंपति ने 75 वर्षीय महिला कविता ग्रोवर से 1 लाख रुपये का ऋण लिया था और उसे वापस नहीं लौटा पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने महिला का क़त्ल कर दिया और तेज धारदार हथियार से लाश के टुकड़े करके नाले में फेंक दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष मीणा ने कहा कि अनिल आर्य और उसकी पत्नी तनु ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और पुलिस को बताया है कि उन्होंने शव को नजफगढ़ नाले में फेंकने से पहले कई टुकड़ों में काटा गया था, फिर उन टुकड़ों को 3 बैगों में भरकर फेंका गया था।

महिला के क़त्ल के तीन चार दिन बाद दंपति अपने घर उत्तराखंड चले गए थे। द्वारका DCP के अनुसार, 7 जुलाई से ही बुजुर्ग महिला कविता ग्रोवर अपने घर से लापता थीं। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस को पता चला कि महिला के पड़ोस में रहने वाले दंपति भी नदारद हैं। इसके बाद पुलिस ने किडनेपिंग का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और दंपति को खोजकर हिरासत में लिया। आरोपी एक इवेंट मैनेजमेंट अधिकारी है, उसने पुलिस को बताया कि महिला बार-बार अपने पैसे वापस मांग रही थी, मगर उनके पास पैसे नहीं थे। 

ऐसे में दोनों ने बुजुर्ग महिला के क़त्ल की साजिश रची और जब महिला घर पर अकेली थी तो दोनों ने गला दबाकर उसका क़त्ल कर दिया।पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना को आधार बनाते हुए दंपति को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो दोनो ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, किन्तु पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दंपति ने जुर्म स्वीकार कर लिया। बता दें कि दंपति उसी महिला के पड़ोसी हैं, जिसका उन्होंने क़त्ल किया है। पुलिस ने 75 वर्षीय महिला का शव नहर से बरामद कर लिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com