करवा चौथ पर बादलों में छिप गया चांद? बिना दर्शन ऐसे खोल सकती हैं व्रत

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं को चंद्र दर्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए करती हैं।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि करवा चौथ पर मौसम खराब होने की वजह से चांद समय पर दिखाई नहीं देता है, जिसकी वजह से व्रत करने वाली महिलाएं परेशान होने लगती हैं कि वे चंद्रमा के दर्शन किए बिना कैसे अर्घ्य दें और व्रत कैसे खोलें। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार, यदि करवा चौथ के दिन चंद्रमा दिखाई न दे, तो विशेष नियम के अनुसार व्रत को खोला जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि चंद्रमा दिखाई न देने पर व्रत कैसे खोला जाए।

चंद्रमा दिखाई न देने पर क्या करें?
अगर करवा चौथ के दिन चंद्रमा दिखाई नहीं दे रहा है, तो ऐसे में पंचांग या कैलेंडर में अपने शहर में चांद निकलने का सटीक समय देखें। उस समय पर जिस दिशा से चंद्र देव उदय होते हैं, उस दिशा की तरफ मुख करके चंद्र देव का स्मरण करें और उसी दिशा में अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लें।

अर्घ्य के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
करवा चौथ के दिन अर्घ्य के समय भूलकर भी काले रंग के कपड़े धारण न करें। ऐसा माना जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
अर्घ्य के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें। ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
इसके अलावा अर्घ्य देने से पहले किसी भी चीज का सेवन न करें। इस तरह की गलती करने से व्रत टूट सकता है।

करवा चौथ 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को रात 01 बजकर 06 मिनट से होगी। वहीं, इस माह का समापन 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर को किया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 10 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय: रात 08 बजकर 39 मिनट पर

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com