मौसम का मिला साथ- डेली मिरर के अनुसार रोजमेरी का कहना है कि उन्हें लग रहा था कि उनका प्रयास शायद सफल ना हो, पर मौसम का उनके पक्ष में होना काफी मददगार रहा, क्योंकि मौसम ऐसे प्रयोगों में अहम् हिस्सेदारी निभाता है। शुरुआती दौर में जहां अच्छा माकूल मौसम रहा तो बाद में बेहतरीन बारिश और गर्म मौसम मिला। इसके साथ ही उन्होंने इस खास पत्तागोभी के आसपास की सब्जियों और अन्य गोभी के पौधों को काटछांट कर इसके लिए जगह बनाते हैं। तारों की एक खास बाड़ भी बनाई गयी और कीड़ों से सुरक्षा के लिए इसे जाल से ढंका गया।

कड़ी मेहनत का ईनाम- दिन रात अने सपने को पूरा करने का अरमान लिए आस्ट्रेलियन दंपत्ति रोजमैरी नॉरवुड और उनके पति सीन केडमैन ने अपने बगीचे में काम किया। 9 महीने तक दोनों ने हर संभव प्रयास किया कि वो कुछ अनोखा कर के दिखायें। उनका ये प्रयास इसलिए भी सराहनीय कहा जायेगा क्योंकि ये पर्यावरण के हित में था। जाहिर है इसके बाद उन्हें उसका खूबसूरत ईनाम भी मिला। उनके बगीचे में विशालकाय पत्तागोभी पैदा हुई। ये गोभी एक सामान्य इंसान जितनी बड़ी हैं।
खास देखभाल- आस्ट्रेलिया के जैकीज मार्श में रहने वाले रोजमैरी और सीन ने पिछले साल अप्रैल में अपने ईको टूरिज्म गेस्टहाउस में विशालकाय सब्जियां उगाने की शुरुआत की थी, ये गोभी भी इन्ही सब्जियों का हिस्सा थी। इस गोभी पर दोनों कुछ अतिरिक्त मेहनत की और 9 महीने की देखभाल के दौरान इसे ना सिर्फ कीड़ों से बचाया बल्कि बाकी सब्जियों से बेहतर देखभाल की, उसी का नतीजा था जो इसके विशाल आकार के रूप में सामने आया। ये आकार इतना बड़ा है कि उसे एक परिवार दो हफ्तों तक लगातार खा सकता है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
