कपिल के शो में पहली बार नजर आएगी बॉलीवुड़ इंडस्ट्री की यह मशहूर माँ-बेटी की जोड़ी

टीवी के बहुत ही बेहतरीन शो कपिल शर्मा शो का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस शो के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है और शुरुआत में अजय देवगन और नोरा फतेही को देखा गया था। वहीँ उनके बाद शो में अक्षय कुमार नजर आए। वह अपनी फिल्म बेल बॉटम के प्रमोशन के लिए शो में गए थे। वहीं अब उनके बाद कपिल के शो में नजर आने वाली हैं नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी। जी हाँ, और इस बात की जानकारी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करके दी हैं। आप जानते ही होंगे रिद्धिमा कपूर सहानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बड़ी बेटी हैं।

वह भले ही बड़े पर्दे पर ना नजर आती हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब हाल ही में उनके द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपिल के साथ नजर आ रहे हैं और इसे देखकर यह साफ हो चुका है कि नीतू कपूर और रिद्धिमा जल्द ही कपिल शर्मा के शो पर नजर आएंगी।

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही रिद्धिमा लिखती हैं कि “आत्मा को खुश करने में समय लगता है। बीती शाम मां और कपिल शर्मा के साथ बेहद ही खुशनुमा रही।” आप सभी को हम यह भी बता दें कि रिद्धमा कपूर साहनी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। जी हाँ और वह आए दिन अपने काम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बात करें नीतू कपूरके बारे में तो वह जल्द ही ‘जुग जुग जियो’ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com