कई बड़े नेताओं ने देश को दी बकरीद की शुभकामनाएं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत

आज देशभर में ईद-उल-अजह यानि बकरीद पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने एक संदेश में देश और विदेश में रहने वाले नागरिकों विशेषकर मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देते हुुए इस पर्व को साझी संस्कृति का प्रतीक बताया। राष्ट्रपति कोविंद ने बताया कि यह पर्व प्रेम और भाई चारे तथा मानवता का प्रतीक है। हमें इसके सार्वभौमिक मूल्यों और साझी संस्कृति का पालन करना चाहिए।

वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने एक बधाई संदेश में कहा कि इस पर्व से लोग एक दूसरे के निकट आयेंगे और देश में शांति तथा सौहार्द मजबूत होगा और समृद्धि आयेगी। नायडू ने बताया कि यह पर्व बलिदान का त्योहार है जो पारंपरिक तरीके से देश और दुनियां भर में मनाया जाता है यह त्योहार एकता, दया, भाईचारे के अलावा त्याग और समपर्ण को प्रतिबिंबित करता है। देश के कई और बड़े नेताओं ने देशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल-अत्रहा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

रविवार को जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया है कि ईद-उल-अजहा का पर्व को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सदभाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने इस त्यौहार को शांति एवं आपसी सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ईद-उल-जुहा पर्व पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। सीएम बघेल ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण और त्याग का प्रतीक है। इससे समाज में सदभाव, भाई-चारा और एकजुटता की भावना बढ़ती है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। सीएम गहलोत ने अपने पैगाम में कहा कि ईद-उल-अजहा का मुस्लिम समुदाय के लिए एक अलग महत्व है। कुर्बानी का यह त्यौहार हमें दूसरों के लिए त्याग करने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें अमन और भाईचारे के साथ रहने की सीख भी देता है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ईद-उल-अजहा के मौके पर नागरिकों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। सीएम कमलनाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि यह त्यौहार खुदा की राह से कुर्बानी का महत्व बताता है। इसलिए इसे कुर्बानी या त्याग का त्यौहार भी कहते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com