ओडिशा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड 42 डिग्री के पार पंहुचा तापमान

ओडिशा में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को राज्य के कम से कम 13 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना जताई है।

ओडिशा के टिटलागढ़ में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। इसके अलावा बारीपदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, बोलनगीर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा और संबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, अंगुल और हीराकुद में 41.1 डिग्री सेल्सियस, मलकानगिरी में 41 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़, तालचर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बालासोर और कटक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने एक अप्रैल तक ओडिशा के कई जिलों के लिए भीषण लू की चेतावनी भी जारी की है। आज बोलांगीर और सोनेपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्मी की लहर की स्थिति होने की संभावना है जो बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक जारी रहेगा।

31 मार्च को सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक बोलांगीर, सोनेपुर, संबलपुर, अंगुल, बौध और कालाहांडी जिलों में भीषण लू की स्थिति पैदा होने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com