ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉले करें ये स्टेप्स.. 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 8 से 15 मई 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षार्थी नतीजों की राह देख रहे थे। अब नतीजे जारी हो चुके हैं। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

 ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजों का एलान स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट, ओडिशा (Skill Development and Technical Education Department, Odisha) ने आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर किया गया है। एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 8 से 15 मई 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन B Pharma, B.CAT, इंटीग्रेटेड MBA, MCA, MBA, M TECH, M PHARM, M ARCH, M PLAN लेटरल एडमिशन के लिए B. TECH, B. PHARM में दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रमों में किया जाता है। OJEE परिणाम 2023 की जांच करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉले करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट ojee.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर OJEE 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।अब आपको OJEE 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप परिणाम को ध्यान से देख सकते हैं और पेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com