यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने एसआई, एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
UP Police Exam City Slip 2025: इन स्टेप्स से करें सिटी स्लिप डाउनलोड
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज ‘UP Police Exam City Slip’ पर डाउनलोड करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में आप इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कंप्यूटर ऑपरेट्र ग्रेड-ए के कुल 930 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 01 नवंबर, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा का आयोजन केवल एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। साथ ही एसआई और एएसआई के कुल 921 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 02 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal