गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया। यह दूसरा मौका है जब उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखाई दी। इस झांकी में राम सीता का रथ भी दिखाई दिया।
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्यपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी निकली तो लोगों की निगाहें टिकी रह गईं। इस बार की झांकी में योध्या दीपोत्सव को भव्य रुप से दर्शाया गया था। झांकी के अगले हिस्से में वशिष्ठ ऋषि की एक बड़ी प्रतिमा रखी गई थी। रथ पर भगवान राम और मां सीता के साथ लक्ष्मण नजर आए।
वहीं उनके आगे एक दिये को रखा गया था जो अज्ञानता के अंधकार को खत्म कर ज्ञान के प्रकाश को दर्शा रहा था। यह दूसरा मौका था उत्तर प्रदेश की झांकी थीम में अयोध्या को जगह दी गई थी। बताते चलें कि परेड में यूपी की झांकी अंतिम दौरे में दिखाई दी।
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 6 साल पहले दीपोत्सव पर्व का आयोजन शुरू हुआ था। साल दर साल इसकी जगमगाहट बढ़ती चली गई और अब इसे देखने के लिए विदेशों से सैलानी आने लगे हैं। साल 2031 तक हर साल अयोध्या में 6.8 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है। साल 2022 में दीपोत्सव में रिकार्ड 15.76 लाख दीये जलाए गए थे, जिसके बाद गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ था
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal