उत्तराखंड में पारा अब कुलाचें भरने लगा है। मैदानों के साथ ही पहाड़ भी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि गोपेश्वर में यह 31 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में भी नहीं बदलेगा। 
गंगोत्री, यमुनोत्री, केदरानाथ और बदरीनाथ में मौसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक यहां गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार और मंगलवार को पारे में वृद्धि दर्ज की जाएगी। बुधवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस बीच मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। हरिद्वार में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है तो रुड़की में भी यही हाल है। वहीं कोटद्वार में यह 40 डिग्री पर रहा।
धाम——————अधिकतम तापमान—-न्यूनतम तापमान
बदरीनाथ———————-08———————-2
केदारनाथ———————12———————01
गंगोत्री————————-11——————–02
यमुनोत्री———————–09———————-2
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal