संयुक्त राष्ट्र संघ के ऐलान के मुताबिक प्रति वर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में लगभग एक अरब वैश्विक आबादी आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। हैरान करने वाली बात है कि इस एक अरब आबादी में भारतीय लोगों की संख्या आधी से अधिक है। हालांकि, बीते चार से पांच वर्षों में सरकार के शौचालय की उपयोगिता के महत्व को लेकर आरंभ किए गए जागरूकता अभियान से भारत के दूर-दराज के क्षेत्रों में शौचालय की स्थिति को लेकर बदलाव आया है। आइए जानते हैं टॉयलेट के बारे में कुछ रोचक तथ्य:-

1 – दुनिया में आज भी 20 फीसदी लोग ऐसे हैं जो टॉयलेट उसे करने के बाद अपने हाथ नहीं धोते हैं।
2- महिलाओं से अधिक पुरुष टॉयलेट करते हुए ज्यादा समय लेते हैं।
3 -1992 में हुए एक सर्वे में ब्रिटिश टॉयलेट को विश्व में सबसे अधिक खराब बताया गया था।
4 – सिंगापुर में टॉयलेट में फ्लश नहीं करना कानूनी तौर पर जुर्म माना जाता है। इसके लिए बाकायदा जुर्माना भी है।
5- टॉयलेट में सबसे अधिक बैक्टीरिया होते हैं और फ्लश के बाद भी इंफेक्शन का कारण बन सकता हैं।
6- अफगानिस्तान में टॉयलेट से अधिक टीवी हैं। यहां की 90 फीसदी आबादी के पास टीवी है, किन्तु 77 फीसदी के पास ही फ्लश टॉयलेट है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal