इस देश ने ट्विटर पर लगाया प्रतिबंध, ‘मेड इन इण्डिया’ KOO ऐप किया लांच

नाइजर: माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter को नाइजीरिया सरकार ने अनिश्चितकालीन के लिए बैन कर दिया है. ट्विटर की जगह भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप को लांच (Nigeria koo app) किया है, कू के CEO ने इस संबंध में जानकारी दी, ‘मेड इन इंडिया’ माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ने कहा कि यह एप अब नाइजीरिया में उपलब्ध है और उस पश्चिमी अफ्रीकी देश में यूज़र्स के लिए नई स्थानीय भाषाओं को जोड़ने का इच्छुक है।

नाइजीरियाई सरकार द्वारा देश में ट्विटर के अनिश्चितकालीन निलंबन के ऐलान के एक दिन बाद कू को लॉन्च किया गया, शनिवार को कू पर एक पोस्ट में, इसके CEO और सह-संस्थापक, अप्रमेय राधाकृष्ण ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि अब कू अब नाइजीरिया में उपलब्ध है। मीडिया से बात करते हुए, राधाकृष्णन ने कहा कि, “हम वहां की स्थानीय भाषा को भी जोड़ने के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे कू ऐप में एक स्थानीय नाइजीरियाई भाषा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने पहले कहा था कि, “भाषा विविधता के मामले में नाइजीरिया भारत के समान है। इसमें सैकड़ों क्षेत्रीय भाषाएं हैं। उन्होंने कहा कि, हमने एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म बनाया है, और हम अभी भी इसको बढ़ा रहे हैं, यह आज भी कई मुल्कों में इस्तेमाल के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

नाइजीरियाई अटॉर्नी जनरल और न्याय मंत्री, अबूबकर मलामी ने संघीय सरकार द्वारा नाइजीरिया में ट्विटर के संचालन पर बैन के बावजूद, अभी भी ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले नाइजीरियाई लोगों के खिलाफ तत्काल केस चलाने का आदेश दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com