नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दे, इंडोनेशिया को सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश कहा जाता है। यहां पर हिन्दु समुदाय के लोग कम मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन इस देश में मुसलमान और हिंदु बड़े ही प्यार और शांति के साथ रहते हैं। इसका अंदाजा इस चीज से लगाया जा सकता है कि यहां रामायण और महाभारत की झलक हर जगह देखने को मिल जाएगी।
भगवान गणेश से लेकर हनुमान तक यहां सबके मंदिर मिल जाएंगे। यहां के जर्काता स्क्वेयर पर लगीं कृष्णा और अर्जुन की मूर्तियां खासी मशहूर हैं। यहां आपको मुस्लिम समुदाय के लोग हिन्दू मंदिरों में रामायण का मंचन करते दिख जाएंगे। आपको जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर छह धर्मों को मान्यता है, जिसमें से एक हिन्दू धर्म है।
बाली, जावा और लंबोक में इसका बोलबाला है। बाली को हिन्दू इंडोनेशिया का दिल बोला जाता है। वहीं, जावा आइलैंड में में ढेरों हिन्दू और बौद्ध मंदिर मिल जाएंगे। इनमें विष्णु और शिव के मंदिर हैं। जावा के योग्याकार्ता शहर में जगह-जगह संस्कृत भाषा में लिखे शब्द मिल जाएंगे। वहीं, रामायण और महाभारत का भी खूब जिक्र मिलता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal