इस दिवाली आएंगी भर भर के खुशियां, ऐसे सजाएं अपना घर...

इस दिवाली आएंगी भर भर के खुशियां, ऐसे सजाएं अपना घर…

खुशियों का त्योहार दीपावली आने को है। इस त्योहार में मां लक्ष्मी का स्वागत करने से पूरे साल मां का आशीर्वाद बना रहता है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं और खूबसूरती से सजाते हैं। सुख-समृद्धि के इस त्योहार पर कुछ आसान से वास्तु उपायों को अपने परिवार में नई खुशियां लाएं।इस दिवाली आएंगी भर भर के खुशियां, ऐसे सजाएं अपना घर...

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए सेंधा नमक डालकर पानी से पोंछा लगाएं। मां लक्ष्मी का वास स्वच्छ स्थान पर ही होता है। घर में सफाई का विशेष ध्यान रखें। टूटा-फूटा फर्नीचर और पुराने कबाड़ सामान को घर से निकाल दें।

घर के मुख्य द्वार को सुंदर ढंग से सजाएं। मुख्य द्वार को वंदनवार से सजाएं। मेन गेट पर मां लक्ष्मी के पदचिन्ह, स्वास्तिक, शुभ-लाभ जरूर बनाएं। घर के मुख्य द्वार पर खूबसूरत रंगोली बनाएं।

दीपावली पर दीये जलाते समय उनकी संख्या पर ध्यान देना जरूरी है। दीये हमेशा चार के गुणक में ही लगाएं।

धनतेरस और दिवाली के दिन नमक का पैकेट खरीदकर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें। दिवाली के दिन नमक के पानी का पोंछा लगाने से गरीबी दूर होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com