इस दिन जरूर करें यह 10 कार्य बनेंगे सारे बिगड़े हुए काम…

शनिवार के दिन भगवान शनि की विशेष पूजा की जाती है। शनि भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसी शनिवार से करें ये।

शनि भगवान को न्याय के देवता
ये है 10 उपाय

अगर किसी उच्च पद पर हैं तो अपने अधिनिस्थों के साथ खराब व्यवहार न करें। जितना हो सके उनकी मदद करें। बताया जाता है कि शनिदेव इससे प्रसन्न होते हैं।

समाज के निचले तबकों के लोगों और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न होते हैं और उनके अच्छे कर्म के लिए अच्छा फल देते हैं।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं या फिर उस तेल को गरीबों में दान करें।

शनिवार को काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल दान करने से भी शनिदेव मनोकामना पूरी करते हैं।

शनिवार के दिन गाय की सेवा करनी चाहिए और शनिवार को शाम को गाय को चारा देना चाहिए।

शनिवार को अपने खाने का कुछ भाग निकाल कर कौवों के लिए निकाल दें।

शनिवार के दिन काली उड़द, तेल, काला कंबल, काला कपड़ा या फिर लोहे की चीजें ब्राहमण को दान में देनी चाहिए।

शनिवार के दिन व्रत भी रखें और एक समय भोजन करें और दूध और जूस का सेवन करें।

शनिवार के दिन जितना हो सके काले रंग के कपड़े पहनें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com