आर्थिक राशिफल: 14 अप्रैल 2018..

आर्थिक राशिफल: 14 अप्रैल 2018..

मेष- आज उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। व्यवसाय से संबंधित अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।  आर्थिक राशिफल: 14 अप्रैल 2018..

 वृष- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। 
मिथुन- राजनीतिक गतिविधियों में रूकावट आ सकती है। दोहपर बाद बिजनस के लिए नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 
कर्क- जीवन साथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। 
सिंह- आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें। 
कन्या- समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराए नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा। 
तुला- सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। 
वृश्चिक- दूसरों की सहायता करने से आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सांयकाल का समय देव दर्शन करने जा सकते हैं। 
धनु- आस पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
मकर- आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। 
कुंभ- बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। 
मीन- जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल मिलाप में बीतेगा। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com