आर्थिक राशिफल: 13 जनवरी 2018

आर्थिक राशिफल: 13 जनवरी 2018

मेष- आज आपकी राशि पर अष्टम भाव में चन्द्रमा तथा नवम भाव में शनि भी आ जाएगा, फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। आर्थिक राशिफल: 13 जनवरी 2018वृष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। 

मिथुन- आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। 
कर्क- चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। 
सिंह- आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। 
कन्या- बेकार के विवादों से दूर रहें। अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। 
तुला- आज का दिन आपके लिए मेल-जोल का कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट-फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। 
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। 
धनु- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। 
मकर- कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो आज कदापि न दें। 
कुंभ- राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने का योग है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि का कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। 
मीन- आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com