मेष- किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक अतिथि आगमन से खर्चा बढ़ना संभव है।
वृष- आज जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे तथा मौज मस्ती में व्यतीत होगा।
मिथुन- आज नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।
कर्क- आज भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। कुटुम्बजनों, सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
सिंह- आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके पुरूषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा।
कन्या- आज विवादों से छुटकारा मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपके सारे काम आज बन जाने से कुटुम्बीजन ईर्ष्या करेंगे।
तुला- धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।
वृश्चिक- पत्नी को अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।
धनु- नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी, जो आगे चलकर धन लाभ कराएगी। आज आपको भाई बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर- आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।
कुंभ- अआपके पुराने रूके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है।
मीन- व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal