भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20आई मैच में भारत 1 रन से हारा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने 0-2 से सीरीज गंवाई और उनके नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए।
वर्ल्ड चैंपियन टीम अगर आयरलैंड जैसी छोटी टीमों के खिलाफ मैच हारेगी, तो हर कोई टीम इंडिया के प्रदर्शन की निंदा करेगा। इस कड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर और आइसलैंड क्रिकेट ने कोच गंभीर पर तंज कसा।
आइसलैंड क्रिकेट ने कोच गंभीर का उड़ाया मजाक
दरअसल, एक्स पर आइसलैंड क्रिकेट ने पोस्ट करते हुए लिखा कि वह अपनी कोचिंग स्टाफ में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को नहीं जोड़ना चाहते। साथ ही उन्होंने लिखा कि आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ भारत को ऐसे रिजल्ट के लिए सही मैं टैलेंट की जरूरत है। आइसलैंड ने लिखा,
“हम कंफर्म कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें साफ तौर पर टैलेंट है। उन इंडियन प्लेयर्स को लेकर आयरलैंड में ऐसे रिजल्ट्स लाना सच में कमाल का टैलेंट चाहिए।”
गंभीर की कोचिंग में भारत ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स
27 साल बाद , श्रीलंका के खिलाफ कोई बाइलेटरल वनडे सीरीज में हार मिली।
पहली बार तीन मैचों की वनडे सीरीज में 30 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
45 साल बाद, भारत वनडे में एक कैलेंडर साल में बिना जीत के रहा।
36 साल बाद, भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में हार मिली।
19 साल बाद, भारत को चिन्नास्वामी में टेस्ट गंवाना पड़ा।
पहली बार घर पर भारत 50 रन से कम पर आउट हुआ।
पहली बार, घर पर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारा।
12 साल बाद, घर पर कोई कोई टेस्ट सीरीज हारी।
12 साल बाद, लगातार दो घरेलू टेस्ट हारे।
47 साल बाद, लगातार 3 घरेलू टेस्ट हारी टीम इंडिया।
पहली बार, घर पर 200 से कम का टारगेट चेज करने में नाकाम (लक्ष्य 147, वानखेड़े)
13 साल बाद, मेलब्रन में टेस्ट मैच हारा भारत।
10 साल बाद, लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवाई।
10 साल बाद, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार मिली।
12 साल बाद, इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3 मैच में हार का सामना किया।
पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम।
5 सेंचुरी बनाने के बाद इंडिया टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी (लीड्स)।
92 साल के टेस्ट इतिहास में इंडिया सिर्फ दूसरी बार 350+ रन डिफेंड नहीं कर पाया (लीड्स)।
सिर्फ दूसरी बार, IND इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 200 से कम का टारगेट चेज़ करने में नाकाम रहा (टारगेट 190, लॉर्ड्स)
11 साल बाद, कन्सीड 600+ रन (मैनचेस्टर)।
17 लंबे सालों के बाद, एडिलेड में ODI हारा।
15 साल बाद, घर पर SA के खिलाफ टेस्ट मैच हारा।
8 साल बाद, इंडिया ईडन गार्डन्स में इंटरनेशनल मैच हारा (लगातार 9 जीत के बाद)।
इंडिया 124 के टारगेट का पीछा करने में फेल रहा (घर पर उनका सबसे कम फेल चेज)।
25 साल बाद, SA के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज हारा।
अपनी सबसे बड़ी हार (408 रन) दर्ज की।
इंडिया में किसी विजिटिंग टीम द्वारा सेट किया गया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट (549) का लिया।
30 साल बाद, इंडिया ने अपने बैट्समैन के एक भी सेंचुरी के बिना होम टेस्ट सीरीज खत्म की।
बैक टू बैक कैलेंडर ईयर में पहली बार होम टेस्ट में व्हाइटवॉश हुआ
पहली बार, SA ने IND के खिलाफ 300+ रन का पीछा किया
SA ने IND के खिलाफ सबसे ज़्यादा रनचेज़ दर्ज किया (359)
NZ ने IND में सबसे ज्यादा रनचेज दर्ज किया (285)
पहली बार, NZ के खिलाफ़ होम ODI सीरीज हारी
पहली बार, इंदौर में ODI मैच हारी
पहली बार, NZ के खिलाफ ODI सीरीज का डिसाइडर मैच हारी
पहली बार, इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ हारी
पहली बार आयरलैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 0-2 से मात दी
संजय मांजरेकर ने भी गंभीर को लगाई लताड़
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और जाने-माने कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी कोच गंभीर को निशाना पर लिया। मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“यह सीरीज हमेशा आयरलैंड की क्रिकेट टीम के बजाय वहां के हालात से निपटने के बारे में थी, और भारत इसमें नाकाम रहा। अब देखते हैं कि भारत इंग्लैंड दौरे पर क्या सीख लेकर जाता है।”
पोस्ट-मैच शो में चर्चा के दौरान मांजरेकर ने ये भी समझाया कि भारतीय बल्लेबाज सपाट पिचों पर तो रन बना लेते हैं, लेकिन जब विदेशी पिचों पर गेंदबाजों को थोड़ी भी मदद मिलती है, तो हमारी बैटिंग लाइन-अप बिखर जाती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal