आप ऐसे फूड्स खाएं जिससे आपके शरीर में एनर्जी की कमी न हो, तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में…

अक्सर लोगों को दिन भर में कभी न कभी थकान महसूस होती है इसका असर रोजमर्रा के कामों पर भी पड़ता है। फिट और स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। आप ऐसे फूड्स खाएं जिससे आपके शरीर में एनर्जी की कमी न हो। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में…

आप कई बार दिनभर आलस और थकान महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है। ऐसे में लोग उर्जावान रहने के लिए अधिक मात्रा में मीठी चीज़ों का सेवन करते हैं, जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। अगर आप  पूरे दिन एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो मौसमी, ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, शरीर में एनर्जी की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं।

डाइट में केला शामिल करें

केला विटामिन-बी6 का समृद्ध स्रोत है। यह भोजन को ऊर्जा में बदलने के लिए सबसे जरूरी फल है। इसमें मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक माना जाता है। यह आपकी बॉडी को ऊर्जा प्रदान करता है। पके केले पाचन को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। आप इस फल का सेवन कर पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं।

क्विनोआ खाएं

क्विनोआ में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होता है। जो शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। क्विनोआ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो बीमारी को कम करने में मदद करते हैं। इसमें अन्य अनाजों की तुलना में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स का स्तर अधिक होता है। यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

दही को डाइट का हिस्सा बनाएं

दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया होते हैं, जो आंत की सेहत को बढ़ावा देते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं, जो दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्या भी कम होती है। पूरे दिन ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करें।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हृदय रोग सहित कई बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इन बीजों में मौजूद फाइबर हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार होता है। इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स और फाइबर आपको ऊर्जावान रखते हैं।

ओट्स खाएं

ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। ये शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक रखने में सहायक हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com