आज गुजरात में मिलेंगे मार्को रुबियो और मुकेश अंबानी

इन दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं और वह आज जामनगर में मुकेश अंबानी से मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ वेनेजुएला के कच्चे तेल को ज्यादा रिफाइन करने की क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा कर रहा है।

उन्होंने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया और कहा कि वाशिंगटन भारत की तेल आयात में विविधता लाने की जरूरत समझता है। वेनेजुएला को आपूर्ति का संभावित स्रोत माना जा रहा है।

रुबियो बुधवार को जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी का दौरा करेंगे। शेड्यूल में आखिरी समय में बदलाव के बाद वे वहां रात भी रुक सकते हैं। जामनगर में वे वंतारा सेंटर पर मुकेश अंबानी के साथ डिनर करेंगे। मुंबई छोड़ने से पहले वे गौतम अदाणी और टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन से भी मिलेंगे।

मीडिया से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि रिलायंस पहले भी वेनेजुएला में काम कर चुकी है और उसके पास भारी कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता है। जैसे-जैसे वेनेजुएला का तेल उत्पादन बढ़ेगा, भारतीय कंपनी ज्यादा तेल प्रोसेस करने में भूमिका निभा सकती है। चर्चाएं जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि भारत रिफाइनिंग सुपरपावर है। रुबियो ने उल्लेख किया कि रिलायंस के पास वेनेजुएला में पहले से तेल संबंधी रियायतें हैं और वह अतीत में वहां का कच्चा तेल रिफाइन कर चुकी है।

भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने पर रुबियो ने कहा कि नई दिल्ली ने बार-बार ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाने की इच्छा जताई है, जो समझदारी भरी रणनीति है। आपूर्ति स्रोत बदलना एक रात में नहीं हो सकता, लेकिन भारत ने काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा अमेरिका भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति का स्रोत बनना चाहता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com