आज का राशिफल, दिनांक- 03 मई 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफल

मेष- व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे से दूर रहें।

वृषभ- आर्थिक स्थिति में वृद्धि और फंसे हुए कामों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलों में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।आज का राशिफल

मिथुन- आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, फंसे हुए काम आगे बढ़ेंगे लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

कर्क- आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्य स्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

सिंह- एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

कन्या- कार्य स्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम से बिगड़े काम भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

तुला- परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक- क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है।

धनु- वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। अनावश्यक विवाद हो सकता है। परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें।

मकर- सम्बंधियों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है। मकान, वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कुंभ- नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

मीन- शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। अकारण क्रोध आ सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com