आज का राशिफल: 03 नवंबर 2018 दिन- शनिवार, आपका दिन शुभ हो

मेष:
आज आप अपने खाने-पीने के प्रति सतर्क रहें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं।

वृषभ:

आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन:
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें, कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा।

कर्क:
आपके लिए आज का दिन सामान्य देने वाला होगा। विपरित लिंग के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे।

सिंह:

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी से बहस नहीं करना ही आपके लिए अच्छा है।

कन्या:
आज का दिन शुभ बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण आदमी के पिछे पैसा खर्च हो सकता है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला:
आज आप अपने कामों में सक्रिय रहेंगे। पैसे की परेशानियां सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन प्रोडक्टिव है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

धनु:
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा लेकिन उस पर धन खर्च भी हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।

मकर:
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुंभ:
ऑफिस में काम को धीरे-धीरे करेंगे तो फायदे होगा। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन:
आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस में टेंशन खत्म होगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com