आकांक्षा की मां ने सरकार से की समर सिंह को फांसी देने की मांग..

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं है। रविवार को उन्होंने बनारस के एक होटल में सुसाइड किया। एक्ट्रेस की मौत के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे होते नजर आ रहे हैं।

 भोजपुरी इंडस्ट्री की फेम एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को बनारस के एक होटल में सुसाइड किया था। अब इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे होते नजर आ रहे हैं।

इस मामले को जहां पुलिस ने खुदकुशी करार दिया तो वहीं एक्ट्रेस की मां ने बेटी की हत्या का शक जताया था। ऐसे में अब आकांक्षा की मां मधु दुबे ने योगी सरकार से न्याय की मांग की है।

आकांक्षा की मां ने सीएम योगी से मांगा न्याय

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह का नाम भी इस केस में सामने आ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग सरकार से की है। आजतक को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलावाए।

समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है। पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। कहता था खाली मेरे साथ काम करो।

अक्षरा सिंह ने भी उठाई आवाज

आकांक्षा के परिवार वालों के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘मैं मीडिया से कहूंगी कि वो आकांक्षा को न्याय दिलाए। इसके अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी उनके न्याय की मांग कर रहे हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस के मुताबिक, जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के घर में साथ रहते थे।

पुलिस ने संभावना जताई कि किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। इस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गई होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा। बता दें इसी साल वैलेंटाइन डे पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com