आइए जानते हैं भगवान शिव को किन चीज़ों का भोग लगाना चाहिए..

हिंदू धर्म के सावन माह का अधिक महत्व है। इस पूरे माह में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव को कुछ चीज़ों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किन चीज़ों का भोग लगाना चाहिए।

सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। इस बार सावन 2 महीने तक तक चलेगा। शिव भक्तों को इस माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। माना जाता है कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा पाठ करने के साथ मंत्रों का जाप, जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सावन महीने में शिव चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं, महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग भी लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं, सावन माह में भगवान शिव को किन चीज़ों का भोग लगाएं।

सूजी का हलवा

महादेव को खुश करने के लिए आप सूजी का हलवा भोग में लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए चीनी, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग करें। सबसे पहले कढ़ाई गर्म करें, इसमें घी डालें और सूजी भून लें। अब चीनी मिक्स करें और दूध डालें। जब सूखने लगे, तो ड्राई फ्रूट्स ऊपर से मिलाएं।

साबूदाने की खीर

आप साबूदाने की खीर भी अर्पित कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए साबूदान को करीब 15 मिनट के लिए पानी में भिगोएं। अब एक पैन में दूध गर्म करें और इसमें भिगे हुए साबूदाने को मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं। इसमें चीनी मिक्स करें। चाहें तो इलायची भी डाल सकते हैं।

आलू का हलवा

महादेव को भोग लगाने के लिए आप आलू का हलवा तैयार कर सकते हैं या घी में आलू फ्राई भी कर सकते हैं।

कुट्टू की पूरी 

महादेव को भोग लगाने के लिए आप कुट्टू की पूरी या पराठा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में आटा लें, इसमें 1 टी स्पून सेंधा नमक मिक्स करें। इसमें पानी मिलाकर गूंथ लें। इससे लोइयां बना लें और इसे घी में फ्राई कर लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com