अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) बड़ी कार्रवाई की है। DRI अधिकारियों ने दुबई से आई इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध सोना बरामद किया है।
DRI अधिकारियों ने यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की। छापेमारी में अधिकारियों को टॉयलेट के स्पीकर बॉक्स के अंदर काले टेप से लिपटे दो पाउच मिले, जिनमें कुल 2,799.3 ग्राम (लगभग 2.8 किलो) वजन के 24 सोने के बिस्कुट छिपाकर रखे गए थे।
बता दें कि अधिकारियों को प्लेन से गोल्ड स्मगलिंग की खुफिया जानकारी मिली थी। गुरुवार को जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट 6E-1478 दुबई से अहमदाबाद पहुंची तो उसकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान टीम ने टॉयलेट की बारीकी से जांच की।
इस दौरान अधिकारियों ने जब टॉयलेट का स्पीकर बॉक्स निकाला तो उसका वजह अधिक महसूस हुआ। इसके बाद जब उसे खोला गया तो उसके भीतर ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच निकले।
फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि तस्करी का यह सोना फ्लाइट में कौन लेकर आया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal