असम : प्रियंका गांधी आज तेजपुर के महाभैरव मंदिर में पूजा करेगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है. प्रियंका गांधी यहां चुनावी प्रचार करने में जुटी हैं, साथ ही वह लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं. मंगलवार को असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जनसभा होनी है.

जनसभा से पहले प्रियंका गांधी ने मंगलवार को महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की. असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है, ऐसे में प्रियंका गांधी यहां पर पहुंची हैं.

मंगलवार को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम
•    चाय बागान की महिला मजदूरों से वार्ता
•    तेजपुर के महाभैरव मंदिर का दौरा
•    तेजपुर में चुनावी सभा

आपको बता दें कि बीते दिन भी प्रियंका गांधी असम में ही थीं, यहां सबसे पहले उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी.

सोमवार को असम में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के कैंपेन का आगाज किया, साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला. असम में ही प्रियंका गांधी का अलग अंदाज भी दिखा, जहां उन्होंने आदिवासियों के साथ ट्राइबल डांस भी किया.

गौरतलब है कि एक ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में मोर्चा संभाला हुआ है, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी दक्षिण के राज्यों में लगातार प्रचार करने में जुटे हैं. तमिलनाडु के बाद राहुल गांधी फिर एक बार केरल का दौरा करेंगे.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com