न्यूयार्क: महिलाओं के लिए काफी तकलीफदेह होता है, इस दौरान महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी व्यथित और परेशान रहती हैं। शारीरिक रूप से जहां असीमित और असमय रक्तस्त्राव महिलाओं की परेशानी का कारण होता है वहीं दूसरी ओर से मानसिक रूप से महिलाएं इसलिए कमजोर हो जाती है क्योंकि उन्हें लगता है कि अब उनके पति की उनके अंदर दिलचस्पी नहीं रह जायेगी क्योंकि वो सेक्स के लिए अब फिट नहीं है।

लेकिन अब महिलाओं के दुखी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अब मेनोपॉज के बाद भी सेक्स लाइफ का मजा ले सकती है और पहले की ही तरह फिजीकली अटरेक्टिव भी रह सकती है।
इसके लिए न्यूयार्क में एक शोध हुआ जिसमें महिलाओं को सेक्स से पहले अपने यौनांग पर एक जेल लगाने को कहा गया जिसमें ‘टीएक्स-004एचआर’ नाम का यौगिक था, इसे लगाकर महिलाओं से कहा गया वो अपने पार्टनर के साथ रिलेशन बनाये।
मेनोपॉज के बाद हिलाओं की सेक्स लाइफ दर्द भरी शोध में 63 फीसदी महिलाओं को इस जेल के साथ सेक्स करने में मजा आया और उन्हें जरा भी तकलीफ नहीं हुई जबकि बिना जेल के सेक्स करने वाली 48 फीसदी महिलाओं को काफी दर्द सहना पड़ा क्योंकि मेनोपॉज के बाद अमूमन महिलाओं के लिए यौनक्रिया तकलीफदेह हो जाती है। यह शोध 40 से 75 वर्ष की महिलाओं पर किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal