अफेयर का था शक, पति ने करवाई पत्नी की हत्या

पिछले महीने कांदिवली रेलवे ट्रैक पर मिली एक महिला की लाश से जुड़े केस की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले में महिला के पति दिनेश गुप्ता और दिनेश के दोस्त गौतम को दहिसर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।img_20161210030202

पति को शक था कि पत्नी का किसी और शख्स से अफेयर चल रहा है।लाश मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने ऐक्सिडेंट डेथ का केस दर्ज किया था, पर जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पता चला कि महिला का मर्डर हुआ।
सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जाधव की टीम ने इसी के बाद आसपास के लोगों को मृत महिला की फोटो दिखाई। उसी में महिला की शिनाख्त प्रियंका उर्फ सोनू गुप्ता के रूप में हुई।
बाद में जांच में पता चला कि महिला का पति फरार है। क्राइम ब्रांच को फिर पति का झारखंड वाला पता मिला। वहां से फिर उसे उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनेश ने बताया कि उसे शक था कि प्रियंका का किसी और के साथ अफेयर था, इसलिए उसने उसका कत्ल करवा दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com