अफगानिस्तान के बदख्शां में बड़ा धमाका

अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी बदख्शां प्रांत के मेयर की एक धमाके में मौत हो गई। पिछले दो हफ्तों में इस इलाके में तालिबान प्रशासन के किसी बड़े अधिकारी पर जानलेवा हमले की यह दूसरी घटना है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि हबीब उर रहमान मंसूर की मौत गुरुवार देर रात फैजाबाद में उस समय हुई, जब वह अपनी गाड़ी में थे। मंत्रालय ने हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को मौत की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब तालिबान 15 अगस्त 2021 को अमेरिकी और अन्य नाटो सेनाओं की वापसी के बाद सत्ता में अपनी वापसी की पांचवीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है।

दो हफ्ते पहले, दो बंदूकधारियों ने बदख्शां के सूचना और संस्कृति निदेशक जबीहुल्लाह अमीरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह एक स्थानीय जिले से फैजाबाद जा रहे थे।

उनके सुरक्षा गार्डों ने तुरंत हमलावरों पर गोली चलाई, जिसमें एक हमलावर मारा गया और दूसरे को पकड़ लिया गया। इन हमलों के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com