अफगानिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। शपूर अफगानिस्तान के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनका इलाज नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उनका सोमवार को रात 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है।

जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी की वजह से इम्यून सिस्टम बहुत अधिक सक्रिय हो जाता है। इससे ये बाहर के कीटाणुओं को रोकने के बजाय शरीर के स्वस्थ अंगों की रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। शापूर इसी बीमारी से जूझ रहे थे और अब उनका निधन हो गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर शोक जताया है और श्रद्धांजलि दी है।

अफगानिस्तान ने निधन पर जताया शोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके निधन की घोषणा की। बोर्ड ने लिखा, “शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से थे। उन्होंने अपनी लगन, जुनून और प्रतिबद्धता से टीम के विकास में अहम भूमिका निभाई। हमारे देश में क्रिकेट के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है। वे उन क्रिकेटरों में शामिल थे, जिन्होंने अफगानिस्तान के शुरुआती क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अफगान क्रिकेट को इंटरनेशनल मंच तक पहुंचाने में योगदान दिया।”

क्रिकेट बोर्ड ने आगे लिखा, “मैदान पर अपनी उपलब्धियों के अलावा वे कई युवा अफगान क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे। उनके जज्बे और संकल्प ने कई लोगों को उम्मीद दी। बड़े सपने देखना है और अफगानिस्तान क्रिकेट के भविष्य में विश्वास रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।”

जादरान का इंटरनेशनल करियर

जादरान ने अफगानिस्तान के लिए एक दशक तक क्रिकेट खेला। उन्होंने 2009 में डेब्यू किया और 2020 तक अपनी सेवाएं राष्ट्रीय टीम को दी। इस खिलाड़ी ने 44 वनडे मैच खेले, जिसमें 43 विकेट शामिल रहे। इसके अलावा 36 टी20 मैच में 37 विकेट चटकाए। जादरान ने 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ विनिंग रन बनाए थे, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अफगानिस्तान के लिए ये ऐतिहासिक पल था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com