अपनी जन्मतिथि के अनुसार चुने सही जीवनसाथी, मूलांक बताएगा कितना भरोसेमंद है आपका पार्टनर...

अपनी जन्मतिथि के अनुसार चुने सही जीवनसाथी, मूलांक बताएगा कितना भरोसेमंद है आपका पार्टनर…

आपकी जन्मतिथि आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है … स्कूल, कॉलेज से लेकर नौकरी या किसी काम के लिए आपको जन्नतिथि बतानी होती है.. पर क्या आपकों पता है कि सिर्फ कागजात की औपचारिकता पूरी करने के लिए नही आपकी जन्मतिथि व्यवहारिक जीवन में भी आपके बहुत काम आ सकती है और अपनी जन्मतिथि से अपने लिए जीवन में अच्छें भले ..शुभ अशुभ बातों को जान सकते हैं।अपनी जन्मतिथि के अनुसार चुने सही जीवनसाथी, मूलांक बताएगा कितना भरोसेमंद है आपका पार्टनर...अभी-अभी: शिक्षा मित्रों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 10 हजार रूपए मिलेगा…

दरअसल अंक ज्योतिष जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के गुण दोष का निर्धारण करता है साथ ही व्यक्ति के लिए शुभ अशुभ बातों का भी विशलेषण करता है। यहां हम बता रहे हैं कि आपके जन्मांक या मूलांक के हिसाब से किस मूलांक का लाइफ पार्टनर आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा।

जन्मांक या मूलांक के हिसाब लाइफ पार्टनर चुने:

 

  • मूलांक 1: महीने की 01, 10, 19 व 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। यह सूर्य का अंक है। इस जन्मांक वाले जातक आदर्शवादी और प्रखर होते हैं। सच्चे प्रेमी होते हैं और साथी से अपेक्षा रखते हैं कि वह सारी बात माने। इन्हें 4 व 5 मूलांक वालों से शादी करने से बचना चाहिए जबकि 2, 3 और 7 मूलांक वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • मूलांक 2: महीने की 02, 11, 20 व 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। यह चंद्रमा का अंक है। इस जन्मांक वाले व्यक्ति भावुक और संवेदनशील होते हैं। इन्हें ऐसे लोग प्रिय होते हैं जो इनका मनोबल ऊंचा रखें। इन्हें 5 मूलांक वालों से विवाह से बचना चाहिए। 2, 6 और 9 अंक वालों से संबंध बनाना इनके लिए अधिक शुभ है।
  • मूलांक 3: महीने की 03, 12, 21 व 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। यह गुरु का अंक है। इस जन्मांक वाले लोग सबका ख्याल रखने वाले और अनुशासन प्रिय होते हैं.. स्वाभिमानी और संस्कारी होते हैं। इन्हें 3 और 8 अंक वालों से शादी से बचना चाहिए। 6 और 9 जन्मांक वाले लोग इनके लिए अधिक शुभ होते हैं।
  • महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। यह राहू का अंक है। इस जन्मांक के जन अच्छे सहयोगी और मित्र होते हैं। बन संवर कर रहना पसंद करते हैं। पर्सनल लाइफ में इंटरफेयर पसंद नहीं करते। इन्हें एक अंक वालों से विवाह करने से बचना चाहिए। 4 और 6 अंक वालों से रिश्ता अधिक अच्छा रहता है।
  • महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस जन्मांक के लोग व्यवहार कुशल, अच्छे संप्रेषक और खुली सोच वाले होते हैं। इन्हें साथी का बनना संवरना भाता है.. ये लोग खुलकर खर्च करने वाले और अच्छे अभिभावक होते हैं। इन्हें 1 अंक वालों से विवाह से बचना चाहिए। 3 और 8 अंक वालों से बेहतर बनती है।
  • महीने की 6, 15, 24 तरीख को जन्मे लोगों को मूलांक 6 होता है। यह शुक्र का अंक है। इस जन्मांक के लोग विलासिता और भव्यता प्रिय होते हैं। साथ ही ईमानदार और अच्छे स्वभाव के होते हैं। इन्हें किसी अंक विशेष के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। इनकी 2, 3, 4, 6, 9 जन्मांक वालों से अच्छी छनती है।
  • महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का अंक 7 होता है। यह केतु का अंक है। इस जन्मांक के जातक संवेदनशील, भावुक एवं औरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि उनका साथी हमेशा उनका ख्याल रखे। उनके लिए कुछ अच्छा सरप्राइज प्लान करता रहे। इन्हें भी अंक विशेष के प्रति अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत नहीं है। 7 एवं 9 अंक वालों से इनकी जोड़ी बेहतर रहती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com