अन्ना हजारे की हरियाणा टीम केजरीवाल की मदद करेगी: दिल्ली चुनाव

अन्ना हजारे के आंदोलन में बढ़कर हिस्सा लेने वाली हरियाणा की टीम केजरीवाल दिल्ली चुनाव में दमखम दिखाने को तैयार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं को अपने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयङ्क्षहद ने दिल्ली चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रचार का एजेंडा सौंप दिया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों के बूते चुनाव प्रचार करेंगे, वहीं हरियाणा की भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने कई जिलों का दौरा किया। तब उन्होंने दिल्ली में किए गए अपनी सरकार के कामों की जानकारी देने के साथ ही हरियाणा सरकार को इसी तरह के काम अपने यहां करने की खुली चुनौती दी।

दिल्ली में 20 से 25 फीसद लोग ऐसे हैैं, जिनका सीधा हरियाणा कनेक्शन है। हर रोज आठ से 10 लाख लोग दिल्ली में नौकरी के लिए आते हैैं और वापस फरीदाबाद, गुरुग्र्राम, सोनीपत, पलवल, नूंह व पानीपत जिलों में लौटते हैैं। बाहरी दिल्ली की दो दर्जन सीटों पर हरियाणा के मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहते हैैं।

दिल्ली की 20 सीटें ऐसी हैैं, जिनमें हरियाणा व दिल्ली के लोगों की आपस में काफी रिश्तेदारियां हैैं, इसलिए अरविंद केजरीवाल अपनी हरियाणा की टीम के सहयोग से इन मतदाताओं को साधने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैैं।

यही रणनीति हालांकि भाजपा, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी की भी है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहले ही दो बार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए माहौल तैयार कर चुके हैैं। अन्ना हजारे के आंदोलन में भी हरियाणा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रह चुकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com