ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति का नेचर उसकी राशि से प्रभावित होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, कुछ राशियों के लोगों के बीच दोस्ताना संबंध होते हैं। कुछ राशियों के लोगों के बीच बिल्कुल नहीं बनती है। जिन राशियों का नेचर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है, ऐसी राशि के लोग अगर विवाह कर लें या उनके बीच प्रेम हो तो ये संबंध अधिक समय तक नहीं टिकता है।

लम्बा नहीं टिकता विवाह या प्रेम संबंध:
मेष और कर्क राशि; मेष राशि के लोग लाइफ में प्रेक्टिकल होते हैं और कर्क राशि वाले इमोशनल। इस वजह से इन दोनों राशि के लोगों में प्रेम संबंध ज्यादा नहीं टिक पाता।
कुंभ और कर्क: कुंभ राशि वाले हर मामले में एक्टिव होते हैं, इसके विपरीत कर्क राशि के लोग मूडी होते हैं। दोनों राशियों की प्राथमिकताएं भी अलग होती हैं।
यह भी पढ़ें: आज है प्रदोष व्रत, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
वृश्चिक और मेष: इन दोनों ही राशियों के लोग फ्रीडम पसंद करते हैं। किसी बंधन में बंधन इन्हें पसंद नही। इस वजह से इनमें प्रेम संबंध सफल नहीं हो पाते।
कुंभ और वृषभ: कुंभ राशि के लोग अपने विचार खुलकर सामने रखते हैं जबकि वृषभ राशि के लोग ऐसा करना पसंद नहीं करते। यही इनके बीच कलह की वजह बनता है।
मिथुन और कन्या: मिथुन राशि वाले हमेशा किसी न किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं, जबकि कन्या राशि के लोग तुरंत निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं। इस वजह से इन राशियों में आपस में नहीं बनती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal