अचानक धन लाभ के साथ शुक्र भी होगा मजबूत, बस अपनाने होंगे शुक्र के 7 उपाय

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को प्रेम और रोमांस का प्रतीक माना गया है। कुंडली में शुक्र का मजबूत या शुभ होना समस्त सुख, ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति धन, विलासिता और ऐशो आराम में भी वृद्धि करती है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो यह धन, सुख और ऐश्वर्य की कमी के साथ ही प्रेम औा दांपत्य सुख में भी कमी करता है और दरिद्रता प्रदान करता है।
इसलिए इस ग्रह को शुभ बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए शुक्रवार और शुक्र के उपायों का बेहद महत्व है। जानिए वे कौन से उपाय हैं जो शुक्र को शुभ और मजबूत बनाकर आपको धन लाभ के साथ ही सुख और ऐश्वर्य प्रदान कर सकते हैं –
1 सफेद रंग शुक्र का प्रतीक है, इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
2 भोजन को झूठा करने से पहले गाय के लिए अवश्य निकालें और स्वयं अपने हाथों से गौ माता को खिलाएं।
3 शुक्रवार के दिन चांदी, चावल, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन या चंदन का इत्र का दान करने से लाभ होगा।
4 शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाएं और किसी नेत्रहीन व्यक्ति को मिठाई का दान करें।
5 शुक्रवार के दिन अपने घर हर-सिंगार का पौधा लगाएं और इस पौधे का विशेष रूप से ध्यान रखें।
6 नहाने से पहले पानी में चंदन मिलाएं और नहाने के बाद चंदन का तिलक करें।
7 परफ्यूम, इत्र या अन्य कोई सुगंधित वस्तु का मंदिर में दान करें या फिर किसी को भेंट करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com