अगले हफ्ते 4 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें राजपुताना स्टेनलेस (Rajputana Stainless IPO) इनोविजन (Innovision IPO), एप्सिस एयरोकॉम (Apsis Aerocom IPO) और राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इनविट (Raajmarg Infra Investment Trust InvIT IPO) शामिल हैं। इनमें से एप्सिस एयरोकॉम का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा, जबकि बाकी तीनों आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल। साथ ही जानेंगे कि किस कंपनी का जीएमपी सबसे अधिक चल रहा है।
Rajputana Stainless IPO
राजपुताना स्टेनलेस का आईपीओ सोमवार 9 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 11 मार्च को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 116-122 रुपये तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 110 शेयरों की होगी। यानी कम से कम 110 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
वहीं दूसरी ओर इंवेस्टरगेन के मुताबिक Rajputana Stainless के आईपीओ का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 8 मार्च को सिर्फ 2 रुपये है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी के आईपीओ का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
Innovision IPO
इनोविजन का आईपीओ 10 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 12 मार्च को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 521-548 रुपये तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 27 शेयरों की होगी।
वहीं दूसरी ओर इंवेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी आज 8 मार्च को 0 है।
Apsis Aerocom IPO
एप्सिस टेलीकॉम का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 11 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 13 मार्च को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 104-110 रुपये तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की होगी। इंवेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी आज 8 मार्च को 0 है।
Raajmarg Infra Investment Trust InvIT IPO
ये आईपीओ भी 11 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 13 मार्च को ही बंद होगा। आईपीओ में शेयरों के प्राइस बैंड का एलान अभी नहीं हुआ है और न ही अभी लॉट साइज का खुलासा हुआ है। इंवेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी आज 8 मार्च को 0 है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal