ब्रह्मांड के गुरु बृहस्पति अगले चार महीने इन राशियों के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं। पढ़िए आप पर कैसा रहेगा असर..ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, गुरु 9 मार्च 2018 से 11 जुलाई 2018 तक लगभग चार माहीने के लिए तुला राशि में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इन राशियों पर गुरु की कृपा रहेगी।
वृषभ राशि: इन राशि के जातकों के लिए यह शुभ समय है। काम तेजी के साथ पूरे होंगे। परिवार और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। इसके लिए आप भगवान कृष्ण का जाप करें।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए लाभदायक योग बन रहे हैं। आप पुराने नुकसान की भरपाई करने सफल होंगे। इसके लिए आप गुरुवार को चने का दान करें।
कन्या राशि: इस राशि के जातक जो अविवाहित हैं उनके लिए शुभ समय है। विवाह के योग बन रहे हैं। अटके धन की प्राप्ति होगी। नए कारोबार में भी रूचि बढ़ सकती है।तुला राशि: धर्म-कर्म में व्यय होने की संभावनाएं रहेंगी। कार्य में मन लगेगा और सफलाएं मिलने के योग हैं। नया घर खरीदने का मन बन सकता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लिए गुरु शुभ संयोग देगा। कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आत्म विश्वास बढ़ेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और धनलाभ हो सकता है।
मकर राशि: वक्री होने की वजह से आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। योजनाएं सफल होने के योग हैं। नौकरी में नए पद की प्राप्ति संभव है।
मीन राशि: गुरु का प्रभाव कम होने से परेशानियों का अंत होगा और कामकाज में तेजी आएगी। न्यायालयीन और विवादित मामलों में विजय मिलेगी।