अगर खो गया है स्मार्टफोन, तो ढूंढने में ये Device करेगी आपकी मदद

कई बार होता है कि आप अपना फोन कहीं रखकर भूल जाते हैं या कहीं खो देते हैं। ऐसे में अपना महंगा फोन ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हमें लगता है कि कोई ऐसी चीज होती जिससे आसानी से फोन ढूंढा जा सकता। आपकी इस मुश्किल का समाधान गूगल ने निकाला है और एक नई ऐप पेश की है।

इस ऐप की मदद से आप अपना खोया हुआ मोबाइल फोन आसानी से ढूंढ सकते हैं। गूगल ने ऐप में इंडोर मैप्स फीचर जोड़ा है, जिससे ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को आसानी ने अपने स्मार्टफोन की लोकेशन पता चल जाएगी।

टेक वेबसाइट वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार फाइंड माय डिवाइस नाम की यह ऐप किसी भी हवाईअड्डे, शॉपिंग मॉल्स या अन्य बड़ी इमारतों में एंड्राइड डिवाइस ढूंढने में मदद करता है और इसे तब तक लॉक रखता है जब तक आप खुद इसे नहीं ढूंढ लेते।

यह भी होता है फायदा

मान लो आपका फोन किसी के हाथ लग गया है और उसने उसे साइलेंट पर कर दिया है। फाइंड माय डिवाइस ऐप आपको ऐसी स्थिति में भी अपना फोन ढूंढने में मदद करता है। यह ऐप आपके डिवाइज को उसकी लास्ट और ताजा लोकेशन से सर्च करता है साथ ही साइलेंट मोड या लॉक होने के बावजूद पूरी आवाज में साउंड बढ़ाने और लॉक स्क्रीन पर कॉन्टेक्ट नंबर देखने की सुविधा देता है।

ऐसे ढूंढे अपना फोन

– इसके लिए सबसे पहले आप प्ले स्टोर से फाइंड माय डिवाइज ऐप डाउनलोड कर लें।

– डाउनलोड करने के बाद यह आपकी लोकेशन पूछेगा। ध्यान रहे आपको अपनी लोकेशन हमेशा ऑन रखनी है ताकि खो जाने पर फोन ढूंढा जा सके।

– स्मार्टफोन खो जाने पर इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर आपको android.com/find लिखना होगा

– इसके बाद आपको अपने उस गूगल अकाउंट में साइन इन करना होगा जो आपके फोन में किया था।

– इसमें आपका फोन नजर आएगा, उसे क्लिक करते ही गूगल आपके फोन को अलर्ट मैसेज भेजता है।

– इस आधार पर आपका डिवाइस गूगल मैप्स पर दिखाई देगा। 

– अब आप अपने स्मार्टफोन को उसकी लोकेशन के आधार पर ढूंढ सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com