अगर करते हैं सोमवार को ये कार्य तो हो जाए सावधान, वरना हो जायेंगे कर्ज से परेशान…

सफलता के लिए पांच आवश्यकताएं है, पहला कर्ता का आशय, दूसरा कर्म के लिए साधन की उपलब्धता, तीसरा कर्म करने का मनोभाव, चौथा कर्म करने की प्रबल इच्छा और पांचवां कर्म करने का समय। सफलता इन्हीं पांचों का मिश्रण है। 

अथ पंचांग: सोमवार दिनांक 06.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:55 तक रहेगी व उसके बाद दशमी का आरंभ हो जाएगा। चंद्र दिन रात वृष राशि में रहेंगे। चंद्र कृतिका नक्षत्र में 14:08 तक उसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वृद्धि योग रहेगा 09:12 तक इसके बाद रहेगा ध्रुव योग। गजकरण रहेगा 09:55 तक उसके बाद वाणिज्यीकरण 20:58 तक उसके बाद रहेगा विष्टिकरण (भाद्र)। राहुकाल: 07:28 – 09:07 व अमृतकाल: रहेगा 11:48 – 13:21 तक। तो चलिये चलते हैं कल क्या करें और क्या न करें की ओर और सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।

मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की परिणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जाएंगे। गुस्से के बजाय बातचीत से विवाद सुलझाने का समय है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नए रोजगार मिलेंगे।
करें ये काम: 2 काजू किसी वृहद महिला भिखारी को दान करें। 
न करें ये काम: सम्बन्धों में अराजक न बनें।

वृष: ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की जिद से बचें। विवादास्पद मामले टालें पारिवार की सुविधा पर खर्च करेंगे। अटके धन की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना होगा। मित्र भरपूर सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
करें ये काम: तांबे के लोटे में पानी भरकर घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें।
न करें ये काम: अपने अंदर जिद्द न आने दें। 

मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की नए कारोबार के लिए कर्ज लेंगे। जिम्मेदारी से भागने के बजाय उसे निभाएं। कार्य-कुशलता से मुश्किल काम पूरा कर लेंगे। बुजुर्गों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।
करें ये काम: अशोक के पत्ते पर बताशा रखकर तिजोरी में रखें।
न करें ये काम: जिम्मेदारी को निभाने से न कतराएं।

कर्क: प्लैनेट्स का मूवमेंट ऐसा बताता है की बुद्धि जीवियों को सफलता मिलेगी। व्यवस्था में सुधार कर लेंगे। करीबी की भावनाओं पर ध्यान दें। बातचीत से उलझे मामले सुलझा लेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करें ये काम: दाएं हाथ की अनामिका उंगली से मस्तक पर दूध से टीका करें।
न करें ये काम: असपष्ट बातें न करें।

सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की आपको न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। मित्रों के मधुर व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी। नया कार्य करने से पूर्व आपसी-विचार विमर्श करें, सहायता मिलेगी।
करें ये काम: लाल कागज़ पर सफ़ेद चंदन से “कर्म” लिखकर सिरहाने रखें।
न करें ये काम: बिना सोचे-समझे नया काम शुरू न करें।

कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की तरक्की के आसार हैं। प्रियजन से उपहार पाकर खुशी होगी। जिम्मेदारी में चूक से अधिकारियों के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा। कार्यशैली में सुधार करें। कार्य में सफलता मिलेगी।
करें ये काम: धार्मिक चित्र पर चढ़े रोली से रंगे चावल पर्स में रखें।
न करें ये काम: अपनी कार्यशैली में ढीलापन न आने दें।

तुला: सितारों की बिसात ये बता रही है की विशेष प्रयास करके अपना कार्य करवा लेंगे। आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा। भाग्य भरोसे नहीं रहें मेहनत पर ध्यान दें।
करें ये काम: पिता का नाम लेते हुए पीपल के पेड़ पर दूध चढ़ाएं।
न करें ये काम: भाग्य पर आश्रित न रहें।

वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ यात्रा के योग हैं।
करें ये काम: बाएं हाथ से किसी धार्मिक चित्र पर जल चढ़ाएं।
न करें ये काम: समय का लाभ उठाने से न चूकें।

धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं की पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे नहीं रहे, मेहनत पर ध्यान दें। अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करें ये काम: किसी पेड़ पर गुड़ और पानी चढ़ाएं।
न करें ये काम: बेहिसाब खर्च न करें।

मकर: कालचक्र ऐसा संकेत करता है की अटके काम पूरे होंगे। किसी से अचानक मुलाकात स्थायी रिश्ते में बदल सकती है। जरूरत के समय पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे।
करें ये काम: कागज़ पर लाल स्केच पेन से ज्ञान लिखकर जेब में रखें।
न करें ये काम: सहयोग लेने में संकोच न करें।

कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। वाणी की मधुरता बनाये रखना ही हितकर होगा। प्रियजन से भेंट संभव है।
करें ये काम: माता का नाम लेते हुए किसी हरे पौधे पर पेड़ा चढ़ाएं। 
न करें ये काम: कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करने से न घबराएं।

मीन: ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है की पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कारण चिंतित होंगे। यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
करें ये काम: किसी गरीब बच्चे को 3 मुट्ठी शक्कर दान करें।
न करें ये काम: व्यर्थ की भागदौड़ में समय बर्बाद न करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com