आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग भी इस बीमारी के तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहें। कोताही बरतने पर यह बीमारी और भी खतरनाक साबित हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट भी डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भी ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं, तो गर्मियों में इन ग्रीन जूस का सेवन कर शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा ये जूस शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। आइए जानें…
पालक का जूस
पालक का जूस पोषक तत्वों का खजाना है। यह आयरन से भरपूर होता है, शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद एक कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। यह जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
लौकी का जूस
लौकी कई पोषक तत्वों का पावरहाउस है। यह दिल की सेहत में सुधार करता है। साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त शर्करा को कंट्रोल करता है।
सहजन का जूस
सहजन का जूस कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का खजाना है। जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव पदार्थों में एंटी-डायबिटिक प्रभाव मौजूद होता है। इस जूस में फ्लेवोनॉयड्स, फेनोलिक केमिकल्स और विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं।