वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान हर लड़की अपना काफी ध्यान रखती है बावजूद इसके कई बार उन्हें ऐसी गलतियां करते देखा गया है जो आगे चलकर मां और बच्चे के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन बड़ी गलतियों के बारे में जो गर्भवती महिलाएं जरूर करती हैं। जिसकी वजह से उनके साथ उनकी होने वाली संतान पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
अधिक भोजन नुकसानदेह
आपने अक्सर लोगों को गर्भवती महिला को यह सलाह देते हुए सुना होगा कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान दो लोगों के हिसाब से खाना खाना चाहिए। इसके पीछे हमेशा यह तर्क दिया जाता है कि उन्हें अपने साथ होने वाली संतान के हिसाब से भी खाना खाना है। दरअसल यह फंडा बिल्कुल गलत है।
डॉक्टरों के अनुसार गर्भवती महिला को अधिक भोजन नहीं करना चाहिए, यह उनकी सेहत भी बिगाड़ सकता है। इसके लिए उन्हें अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
पहले से तैयारी नहीं करतीं
कई महिलाएं सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी तक की तैयारी करके रखती हैं लेकिन डिलीवरी के ठीक बाद उन्हें किन चीजों की जरूरत पड़ेगी इसकी लिस्ट अधिकतम महिलाएं नहीं बनाती हैं और आखिरी पलों में परिवार वालों को भागदौड़ करनी पड़ती है।
तेल से मालिश
गर्भधारण के कुछ दिन बाद से ही हर गर्भवती महिला को अपने पेट पर थोड़ी-थोड़ी तेल मालिश करते रहना चाहिए। याद रखें कि मालिश हल्के हाथों से ही करें। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा करने से गर्भ में रक्त का संचार बढ़ता है और साथ ही होने वाली मां के पेट की स्किन को भी यह खराब होने से बचाती है।