अगर आपके भी घर में है ये… पेड़ तो एक बार जरूर पढ़े ये खबर…

दुनियाभर में कई ऐसे घर होंगे जिनमे मनी प्‍लांट का पौधा होगा। जी दरअसल मनीप्लांट का घर में होना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस पौधे के घर में होने से घर में पैसों की कमी कभी भी नहीं होती है। इसी कारण अधिकतर लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं मनी प्लांट को घर में लगाते समय वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के बारे में जिनका पालन किया जाए तो घर में पैसों की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं उन नियमों को।


* कहा जाता है मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। केवल इतना ही नहीं बल्कि इसे घर की उत्तर दिशा में ही रखें।

* कहते हैं मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए की लोगों की नजर इसपर ना पड़े। जी दरअसल मनी प्लांट को कई बार लोगों की नजर लग जाती है और इसके कारण इस पौधे को घर में रखने का फल नहीं मिलता है। इस कारण जितना हो सके आप इसे बुरी नजर से बचाकर रखे।

* कहा जाता है मनी प्लांट को घर के दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए। जी दरअसल इस जगह पर ये पौधा रखने से घर में नकारात्मक असर पड़ता है और घरवालों की सेहत खराब रहती है। इस कारण भूलकर भी मनी प्लांट को घर के दरवाजे के पास ना रखें।

* कहते हैं मनी प्लांट का पौधा सूखने नहीं देना चाहिए और सुख जाए तो उसे घर में रखना उत्तम नहीं होता है। जी दरअसल घर में सूखे पत्ते वाला मनी प्लांट रखने से आर्थिक समस्या आना शुरू हो जाती हैं।

* कहा जाता है मनी प्लांट की बेल काफी लंबी होती है लेकिन इन्हे जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। जी दरअसल मनी प्लांटी की बेल हमेशा ऊपर की तरफ ही रहनी चाहिए जिससे आप भी सफलता की तरफ बढ़ते जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com