अक्षय तृतीया पर करनाल पहुंचे सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर करनाल प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में आयोजित एक विशेष धार्मिक सभा में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में माथा टेका और जैन मुनि पीयूष महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक सभा में दिया एकता का संदेश
विशेष धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के विचार समाज को सही दिशा दिखाते हैं। जैन धर्म के ‘अहिंसा परमो धर्म’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com