एजेंसी/ बैंकॉक : थाइलैंड के एक बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से 17 छात्राओं की मौत हो गई। साथ ही कई अन्य घायल भी हुए है और कई तो अब तक लापता है। उतरी थाइलैंड के कमांडर ने इसकी सूचना दी। वंगपाताओ जिले के कमांडर शियांग राय ने रविवार को बताया कि रात करीब 11 बजे आग लगी।
अचानक लगी इस आग में झुलसकर 17 लड़कियों की मौत हो गई। दो छात्राएं अब तक लापता है। उधर घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह स्कूल एक फाउंडेशन का है। इसे सरकार द्वारा नहीं चलाया जाता है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ 3 से 13 वर्ष तक की उम्र की लड़कियों के रहने की भी व्यवस्था है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां आर्थिक रुप से कमजोर पहाड़ी जनजाति के बच्चे पढ़ते और रहते थे। हांला कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अब तक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal