जींद: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में मंगलवार रात तकरीबन 12 बजे पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर 2 कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की जान चली गई, 2-3 महिला एवं पुरुष जख्मी हो गए। जख्मी महिलाओं को हिसार के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। जिनमें से एक महिला बिंदर कौर की हालत गंभीर कही जा रही है।
![](https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2021/12/हरियाणा.png)
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात्रि को तकरीबन 12 बजे पंजाब की ओर से एक कार आ रही थी। वहीं गुरथली गांव निवासी गुरदान अपनी गर्भवती बहन को डॉक्टर के पास से अपने घर लौट रहे थे। जब वह दिल्ली पटियाला हाईवे पार कर अपने गांव की तरफ मुड़ने लगा तो पंजाब की ओर से आ रही दूसरी कार की चपेट में आ गया।
इस दुर्घटना में गुरदान व उनकी कार चला रहे गुरथली निवासी बलकार की जान चली गई। वही गुरुदान की बहन बिंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दूसरी गाड़ी में सवार 2 लोगों को भी गंभीर चोट आई हैं हालांकि अभी तक उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।