इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण और शुभ योग बन रहे हैं। ये योग कार्य की सफलता और शुभ फल प्रदान करने के लिहाज से बहुत ही उत्तम हैं। इस सप्ताह सर्वाथसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। अगर आप भी दिवाली से पहले कोई भी शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं तो ये योग बहुत ही शुभ हैं। कार्य शुभ योग-संयोग देखकर किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
आज 26 अक्टूबर को रवियोग बन रहा है। सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने के कारण यह बहुत प्रभावशाली योग है। ऐसा माना जाता है कि किसी अशुभ कार्य की आंशका को नष्ट कर यह शुभ कार्य में बदलने की क्षमता रखता है।
वहीं 27 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग लग रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किए गए कार्य का तीन गुना फल मिलता है। इसलिए इस योग में कीमती वस्तुओं की खरीददारी और दान पुण्य करना चाहिए।
29 अक्टूबर, गुरुवार और 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी कार्य फलकारी और पूर्ण रूप से सफल होता है।
26 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग
27 अक्टूबर, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग,
29 अक्टूबर, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
30 अक्टूबर, शुक्रवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal