राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन अब ये टीम लगातार लचर प्रदर्शन से जूझती नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद राजस्थान को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।
टीम इस सत्र में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरी थी, लेकिन यहां उसका जीत का सूखा खत्म नहीं हो सका। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स भी राजस्थान को जयपुर में मात दे चुकी हैं।
वहीं इस लीग में धीमी शुरुआत करने वाली शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लगातार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच में उसने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई।
RR vs GT: सुदर्शन और गिल ने 9वीं बार की शतकीय साझेदारी
कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
मौजूदा आईपीएल में यह उनका चौथा अर्धशतक रहा। दूसरी ओर शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। उन्होंने भी मात्र 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह कप्तान शुभमन गिल का इस सीजन में चौथा अर्धशतक रहा।
शुभमन और सुदर्शन ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 82 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है, जब गुजरात ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 82 रन बनाए हैं। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2025 में अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था।
IPL 2026 Points Table में हुआ बदलाव
राजस्थान को हराकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई। जीटी टीम ने पांचवें पायदान से सीधे दूसरे पायदान पर कब्जा किया। अब आरआर की टीम टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर 14 अंक पर पहुंच गई, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (SRH- +0.737) की वजह से हैदराबाद की टीम पहले पायदान पर है और राजस्थान की टीम (+0.228 के नेट रन रेट) के साथ दूसरे स्थान पर है।
वहीं, हार के साथ ही राजस्थान की टीम को नुकसान झेलना पड़ा। ये राजस्थान की पांचवीं हार रही, जबकि घर पर उनकी ये तीसरी हार रही। इस वजह से वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए बटलर
विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर राजस्थान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से केवल 13 रन बनाए। इसके बावजूद बटलर इस सीजन में शानदार लय में हैं।
उन्होंने 11 मैचों में 151.96 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे शुभमन गिल(462) और साई सुदर्शन(440) मौजूद हैं।
आर्चर के नाम दर्ज हुआ दिलचस्प रिकॉर्ड
इस मुकाबले में एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी देखने को मिला। तेज गेंदबाज जोफ्रा ने पारी का पहला ओवर फेंका लेकिन वह उसे फेंकते गए, फेंकते गए। उन्होंने इस ओवर को पूरा करने के लिए 11 गेंदों का इस्तेमाल किया। वह आइपीएल में ऐसा करने वाले सातवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह Lसमेत कई गेंदबाज 11 गेंदों का ओवर डाल चुके हैं।
रॉयल्स के नहीं चले बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। टीम का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन की तेज पारी खेली।
वहीं युवा बल्लेबाज रियान पराग की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तानी करने उतरे यशस्वी जायसवाल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए। स्पिनर राशिद खान ने चार विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी। उनके सामने राजस्थान के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। राशिद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal